प्रथम चरण में हर तरफ विकास के वायदे

Updated at : 19 Nov 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
प्रथम चरण में हर तरफ विकास के वायदे

प्रथम चरण में हर तरफ विकास के वायदे 19कोडपी21डोमचांच में नुक्कड़ सभा को संबोधित करती जिप उम्मीदवार शालिनी गुप्ता.19कोडपी22डोमचांच भाग तीन से जिप उम्मीदवार सुनील कुमार राम.19कोडपी23डोमचांच भाग तीन से जिप उम्मीदवार रामधन यादव जनसंपर्क के दौरान.19कोडपी24मरकच्चो भाग 11 से जिप उम्मीदवार राजकुमार यादव जनसंपर्क के दौरान.19कोडपी26कोडरमा पांच से जिप उम्मीदवार हेमलता देवी.19कोडपी27बच्छेडीह की मुखिया […]

विज्ञापन

प्रथम चरण में हर तरफ विकास के वायदे 19कोडपी21डोमचांच में नुक्कड़ सभा को संबोधित करती जिप उम्मीदवार शालिनी गुप्ता.19कोडपी22डोमचांच भाग तीन से जिप उम्मीदवार सुनील कुमार राम.19कोडपी23डोमचांच भाग तीन से जिप उम्मीदवार रामधन यादव जनसंपर्क के दौरान.19कोडपी24मरकच्चो भाग 11 से जिप उम्मीदवार राजकुमार यादव जनसंपर्क के दौरान.19कोडपी26कोडरमा पांच से जिप उम्मीदवार हेमलता देवी.19कोडपी27बच्छेडीह की मुखिया प्रत्याशी निधा वर्णवाल.19कोडपी28खरखार से मुखिया प्रत्याशी कौशल्या देवी.19कोडपी29देवीपुर से मुखिया प्रत्याशी महेंद्र साव.19कोडपी30मरकच्चो 11 से जिप उम्मीदवार वेदू साव. प्रतिनिधि, कोडरमा प्रथम चरण का पंचायत चुनाव 22 नवंबर को है़ ऐसे में जिला परिषद के साथ ही मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्यों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. हर तरफ विकास के वायदे सुनाए दे रहे हैं. सबसे ज्यादा टसल डोमचांच भाग तीन की सीट पर दिख रहा है. यहां से उम्मीदवार प्रमुख शालिनी गुप्ता ने गुरुवार को लहरियाटांड़, मसमोहना, डोमचांच, मंझलीटांड़, फुलवरिया, बगडो, बगरीडीह में जनसंपर्क अभियान चला कर वोट मांगा. डोमचांच में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए लोग उनका साथ दें. उन्होंने पूरे पांच वर्ष तक प्रमुख के तौर पर क्षेत्र की सेवा की है. मौके पर डाॅ भगवान दास, चौधरी राम, विजय साव, कृष्णा राम, सुजीत मेहता, राहुल राम, दिलीप सिंह, अरुण कंधवे आदि थे. वहीं डोमचांच भाग तीन से ही जिप प्रत्याशी सुनील कुमार राम ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने लिए वोट मांगा. सुनील राम ने कहा कि व्यवसायियों के हित में आज तक किसी ने काम नहीं किया है वहीं गरीबों को भी कोई देखने वाला नहीं है. अगर हमारी जीत हुई तो सभी वर्गों का समान ख्याल रखा जाएगा. इधर, इसी सीट से जिप प्रत्याशी रामधन यादव ने क्षेत्र के मसमोहना, बगडो, बगरीडीह, खरखार, बच्छेडीह, नवलशाही, हरिहरपुर, परतांगो, डुमरडीहा का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा. रामधन ने कहा कि पांच वर्ष तक उन्होंने जिला परिषद सदस्य के नाते हर वर्ग के हित में काम किया. जरूरत मंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई. लोग अमन चैन के लिए उनका साथ दें. मौके पर बासुदेव मेहता, मो. असलम, इब्राहिम अंसारी, भागीरथ सिंह, अर्जुन यादव, सिकंदर राम, जितेंद्र राम, तिलक रजक, प्रदीप पंडित, द्वारिका दास, बासुदेव दास आदि मौजूद थे. डोमचांच भाग तीन से ही जिप उम्मीदवार राजकुमार मेहता ने काली मंडा, सिंगलोडीह, मंझलीटांड, खरखार, फुलवरिया, बिगहा में जनसंपर्क अभियान चलाया. उनके साथ मनोज जौनी, संजय सिंह, अमर कुमार, भुनेश्वर ठाकुर, रोहित, राजेश, संदीप सिंह, संजय मेहता आदि मौजूद थे.राजकुमार ने विकास के लिए मांगा वोटमरकच्चो 11 से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार राजकुमार यादव ने गुरुवार को क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा. राजकुमार ने कहा कि क्षेत्र में अमन शांति व विकास के लिए लोग उनका साथ दें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी. वहीं इसी सीट से जिप प्रत्याशी वेदू साव ने भी कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने लिए वोट मांगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुलभूत समस्याओं को पहले दूर किया जायेगा. उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर लोगों से सहयोग मांगा.शांति प्रिया ने किया जनसंपर्कडोमचांच भाग दो से जिला परिषद सदस्य पद की उम्मीदवार शांति प्रिया ने गुरुवार को क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए लोग उनका साथ दें. वंचित लोगों की आवाज बन कर मैं सामने आयी हूं. हेमलता ने भी दौरा कियाकोडरमा भाग संख्या पांच से जिला परिषद सदस्य पद की उम्मीदवार हेमलता देवी ने गुरुवार को चुटियारो, चाराडीह, कांगो बिगहा, पुतो, चाराडीह आदि में जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनके नेतृत्व में ही संभव है. उनके साथ शंकर यादव, अनिल यादव, दिलीप साव, संतोष राम, रूपेश, महेंद्र राणा, रंजीत यादव, राजेश यादव, उस्मान अंसारी आदि थे.———मुखिया प्रत्याशियों ने भी लगाया जोरमरकच्चो. प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है. प्रत्याशी अब घर-घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. मुखिया व पंसस प्रत्याशी भी कम नहीं है. देवीपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी महेंद्र साव ने गुरुवार को कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा. वहीं खरखार पंचायत से मुखिया प्रत्याशी कौशल्या देवी ने भी कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर विकास के नाम पर वोट मांगे. बच्छेडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी निधा वर्णवाल व बच्छेडीह से पंसस प्रत्याशी अनु कुमारी ने भी कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola