महिलाओं के बीच भी होगा दिलचस्प मुकाबला

Updated at : 19 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के बीच भी होगा दिलचस्प मुकाबला

महिलाओं के बीच भी होगा दिलचस्प मुकाबला 19कोडपी12 से 14 तक मुखिया प्रत्याशी जयनगर. पंचायत चुनाव में इस बार कई सीटें महिला के लिए आरक्षित होने के कारण महिलाओं के बीच दिलचस्प मुकाबला होता दिख रहा है. हालांकि रेस में महिला अथवा पुरुष प्रत्याशी कोई भी पीछे नहीं है. प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत […]

विज्ञापन

महिलाओं के बीच भी होगा दिलचस्प मुकाबला 19कोडपी12 से 14 तक मुखिया प्रत्याशी जयनगर. पंचायत चुनाव में इस बार कई सीटें महिला के लिए आरक्षित होने के कारण महिलाओं के बीच दिलचस्प मुकाबला होता दिख रहा है. हालांकि रेस में महिला अथवा पुरुष प्रत्याशी कोई भी पीछे नहीं है. प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झाेंक रखी है. जनता सपनों को साकार करेंगे : पूनमरूपायडीह से मुखिया प्रत्याशी पूर्व मुखिया गणपत यादव की बहू पूनम ने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कहा कि उनके ससुर के कार्यकाल में इस पंचायत का विकास हुआ और विकास के जो कार्य अधूरे हैं, उसे पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रही हूं.विकास के लिए हमारा साथ दें : बैजनाथहिरोडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी बैजनाथ यादव ने तेतरियाडीह, छोटकी हिरोडीह, बडकी हिरोडीह आदि गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि वे पंचायत के विकास के लिए मतदाताओं से आशीर्वाद मांगने आये हैं. समाज का विकास करना है : रामदेवहिरोडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रामदेव यादव ने कोसमाडीह, रेभनाडीह, महेशमराय आदि गांवों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके का विकास करने के लिए व चुनाव लड़ रहे हैं. इसके लिए मतदाताओं का समर्थन मिलना जरूरी है.पहले भी विकास किया, आगे भी करूंगी : अंजू 19कोडपी8जनसंपर्क में अंजू देवी.चेहाल पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अंजू देवी ने चेहाल, चंद्रपुर, उदालो, डुमरी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में भी उन्होंने सबके सहयोग से पंचायत का विकास किया. आगे भी चुनाव जीत कर इस पंचायत का विकास करूंगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola