सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम 15 से

Updated at : 07 Nov 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम 15 से

सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम 15 सेकोडरमा बाजार. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम पूरे राज्य में शुरू होगा. जिले में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शुरू किया जायेगा. सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम 15 सेकोडरमा बाजार. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम पूरे राज्य में शुरू होगा. जिले में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शुरू किया जायेगा. सदर अस्पताल परिसर में 15 नवंबर को कार्यक्रम विधिवत शुरू होगा. उन्होंने बताया कि जिले के कोडरमा प्रखंड में आदिम जनजातियों /आदिवासियों की संख्या अधिक है. ऐसे में उक्त महत्वकांक्षी योजना के लिए कोडरमा प्रखंड को चुना गया है. शुरुआती चरण में कोडरमा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जायेगा. उसके बाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रहनेवाले आदिवासियों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जायेगा. क्या है सिकल सेल एनीमिया झारखंड राज्य आदिवासी बाहुल्य है. इस रोग की चपेट में अधिकांश आदिम जनजाति/आदिवासी/जंगलों में जीवन बसर करनेवाले लोग आते हैं. इस रोग से पीड़ित लोगों का लाल रक्त कण सिकल के आकार का हो जाता है. जिस कारण इससे पीड़ित लोग अल्प आयु होते है. साथ ही वे एनीमिया, जांडिस, जोड़ों में दर्द, कमजोरी आदि से ग्रसित हो जाते है. महत्वपूर्ण बात यह है कि एक व्यक्ति को यह रोग लग जाने के बाद उसकी आनेवाले पीढ़ी भी इस रोग से ग्रसित हो जाती है. क्या है कार्यक्रमसिविल सर्जन मधुबाला राणा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में लोगों की रक्त जांच की जायेगी. जांच में सिकल सेल एनीमिया पॉजिटिव आने पर इसकी पुष्टि के लिए रिम्स भेजा जायेगा. यदि वहां से भी रोग की पुष्टि हो जाती है तो संबंधित व्यक्ति को पीला कार्ड दिया जायेगा और नेगेटिव आने पर सफेद कार्ड जबकि रेड होने पर आधे पीले और आधे सफेद रंग का कार्ड दिया जायेगा. रोग से पॉजिटिव लोगों का इलाज किया जायेगा. ताकि समय रहते इस पर अंकुश लग सके. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola