सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी सेवा बंद

Updated at : 07 Nov 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी सेवा बंद

कोडरमा बाजार : झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ झासा के तत्वावधान में शनिवार को जिले के सरकारी डॉक्टर ओपीडी में अपनी सेवा नहीं देंगे. इस कारण सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं हो पायेगा. चिकित्सा पदाधिकारियों को गांव के मुखिया, प्रमुख व जिला परिषद से छुट्टी लेने के […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ झासा के तत्वावधान में शनिवार को जिले के सरकारी डॉक्टर ओपीडी में अपनी सेवा नहीं देंगे. इस कारण सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं हो पायेगा. चिकित्सा पदाधिकारियों को गांव के मुखिया, प्रमुख व जिला परिषद से छुट्टी लेने के निर्णय का झासा कोडरमा जिला इकाई विरोध करेगी.
डॉक्टरों का कहना है कि इस व्यवस्था के अंतर्गत सिर्फ चिकित्सकों को लाया गया है. राजपत्रित कर्मचारियों को अलग रखा गया है. इसके विरोध में सात नवंबर को ओपीडी का कार्य बहिष्कार करेंगे. हालांकि आपातकालीन सेवा बहाल रहेगी़
विरोध में आठ से 15 नवंबर तक काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे. बावजूद इसके अगर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो सभी डॉक्टर सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola