अंतिम दिन सतगांवा में मुखिया के 25 नामांकन

Updated at : 30 Oct 2015 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन सतगांवा में मुखिया के 25 नामांकन

अंतिम दिन सतगांवा में मुखिया के 25 नामांकन 30कोडपी19बासोडीह से मुखिया उम्मीदवार कुंदन अग्रवाल.30कोडपी31माधोपुर से मुखिया उम्मीदवार दामोदर प्रसाद सिन्हा.सतगांवा. प्रथम चरण के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में मुखिया के लिए 25 लोगोें ने नामांकन किया. प्रखंड से कुल 92 लोग मुखिया के लिए नामांकन कर चुके हैं. […]

विज्ञापन

अंतिम दिन सतगांवा में मुखिया के 25 नामांकन 30कोडपी19बासोडीह से मुखिया उम्मीदवार कुंदन अग्रवाल.30कोडपी31माधोपुर से मुखिया उम्मीदवार दामोदर प्रसाद सिन्हा.सतगांवा. प्रथम चरण के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में मुखिया के लिए 25 लोगोें ने नामांकन किया. प्रखंड से कुल 92 लोग मुखिया के लिए नामांकन कर चुके हैं. शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा के यहां मरचोई से संगीता देवी, बासोडीह से कुंदन अग्रवाल, मिरगंज से रामा देवी,राजिया देवी, कौशल्या देवी, सोनी कुमारी, कटैया से सावित्री देवी, शिवपुर से सावित्री देवी, माधोपुर से बिलकिस जहां, दामोदर प्रसाद सिन्हा, अजय कुमार, राजाबर से परमेश्वर शर्मा, सुमा देवी, समलडीह से कारू राम, अम्बाबाद से दशरथ प्रसाद यादव, दिनेश कुमार, टेहरो से पिंकी कुमारी, अनीता देवी, कोठियार से देंवती देवी, मानती देवी, रेखा देवी, खुटा से मनोज कुमार मोदी, अरविंद प्रसाद, नावाडीह से सुनील पांडेय व धीरज कुमार ने नामांकन किया. वहीं वार्ड सदस्य के निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार के समक्ष करीब सौ लोगों ने नामांकन किया. मरकच्चो में मुखिया के 19 नामांकनमरकच्चो. नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सीओ संदीप कुमार मधेशिया के समक्ष 19 लोगों ने मुखिया के लिए नामांकन किया़. नावाडीह पंचायत से भुवनेश्वर राणा, बसंत कुमार, टुपलाल शर्मा, महुगाय से चिंता देवी, विमला देवी, कादोडीह से यशोदा देवी, पपलो से सोबरा खातुन, प्रमीला देवी, सुलेखा कुमारी, किरण देवी, सुनीता देवी, मरकच्चो मध्य से अशोक दास, रामचंद्र दास, त्रिलोकी दास, मरकच्चो उतरी से मनोहर प्रसाद, भुवनेश्वर प्रसाद, जामु से विमला देवी, अनोखी देवी व हेमंती देवी ने नामांकन किया. वहीं वार्ड सदस्य के निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ अरुण कुमार मुंडा के समक्ष 113 लोगों ने नामांकन किया़ इसमें 68 महिला व 45 पुरुष हैं.डोमचांच में मुखिया के लिए 14 नामांकन डोमचांच. निर्वाची पदाधिकारी सीओ रिंकू कुमार के समक्ष शुक्रवार को मुखिया के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया. इसमें 9 महिला व 5 पुरुष शामिल है. प्रखंड की फुलवरिया पंचायत में जनप्रतिनिधि के चयन को लेकर एक जुटता दिखी है. यहां से मुखिया के लिए एक मात्र नामांकन सुमित्रा देवी पति कृष्ण मुरारी मेहता ने किया है. वहीं फुलवरिया पंचायत के ही एक से 12 वार्ड तक एक-एक प्रत्याशी ही नामांकन दाखिल किये हैं. पंसस के लिए भी यहां से एक ही प्रत्याशी ने नामांकन किया है. ऐसे में स्क्रूटनी के बाद मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य का निर्विरोध चयन होना तय माना जा रहा है. इसके अलावा प्रखंड के कुंडी धनवार में वार्ड संख्या 1,2,7,8,10,11 व बच्छेडीह पंचायत के वार्ड संख्या 2,3,8,9,11 धरगांव के वार्ड संख्या 2,5,7,10, खरखार के वार्ड संख्या 3,10 से भी एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया. ऐसे में इन प्रतिनिधियों का भी निर्विरोध चयन हो सकता है. प्रखंड की मधुबन पंचायत से मुखिया के लिए मुन्नी यादव, तेतरियाडीह से सीमा देवी, फूलन देवी, मधुबन से सुनील यादव,रंजीत वर्णवाल, मसनोडीह से रिंकू पासवान, बेहराडीह से आशीष मेहता, फुलवरिया से सुमित्रा देवी, मसमोहना से मंजु देवी, अनीता देवी, बच्छेडीह से वीणा देवी, हेमंती देवी, धरगांव से रूकमणी देवी, रामकृष्ण मेहता, बगरीडीह से शकीला प्रवीण ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया. वहीं वार्ड सदस्य के लिए 83 महिला व 40 पुरुष ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola