सो रहे थे पुलिसकर्मी, सस्पेंड

Updated at : 30 Jun 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
सो रहे थे पुलिसकर्मी, सस्पेंड

कोडरमा : एसपी वाइएस रमेश ने डोमचांच थाना में पदस्थापित एएसआइ शिवराज उरांव समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. ये सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते मिले थे. एसपी 15 जून की रात सतगावां से लौट रहे थे. डोमचांच थाना के गश्ती दल में शामिल एएसआइ व पुलिसकर्मी सड़क किनारे […]

विज्ञापन
कोडरमा : एसपी वाइएस रमेश ने डोमचांच थाना में पदस्थापित एएसआइ शिवराज उरांव समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. ये सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते मिले थे.
एसपी 15 जून की रात सतगावां से लौट रहे थे. डोमचांच थाना के गश्ती दल में शामिल एएसआइ व पुलिसकर्मी सड़क किनारे गाड़ी लगा कर सोते मिले थे. जवानों से स्पष्टीकरण मांगा गया था. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया गया है.
– डोमचांच थाने में पदस्थापित हैं सभी, एसपी ने पकड़ा
इनका निलंबन : एएसआइ शिवराज उरांव, हवलदार सोनाली मुंडा, अजीत राम, प्रभु महरा, मिथिलेश कुमार यादव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola