अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

झुमरीतिलैया. तिलैया पुलिस ने सोमवार को एक 36 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति कही बाहर से आया था. वह रेलवे स्टेशन के समीप से एक रिक्शा चालक से हीरोडीह जाने कह कर रिक्शा पर बैठ गया. रिक्शा चालक को हीरोडीह कहां है. इसकी जानकारी नहीं थी. वह […]
झुमरीतिलैया. तिलैया पुलिस ने सोमवार को एक 36 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति कही बाहर से आया था. वह रेलवे स्टेशन के समीप से एक रिक्शा चालक से हीरोडीह जाने कह कर रिक्शा पर बैठ गया. रिक्शा चालक को हीरोडीह कहां है.
इसकी जानकारी नहीं थी. वह उसको लेकर वीर कुंवर सिंह चौक से मोरियावां की ओर गया. जहां रास्ते में ही मोरियावां ओवरब्रिज के समीप वह शौचालय जाने कह कर रिक्शा रूकवाया. काफी देर तक उसके नहीं आने पर रिक्शा चालक उसे देखने गया, तो पाया कि उक्त व्यक्ति पानी में मुंह के बल गिरा पड़ा है. रिक्शा चालक ने उस पर उठाया, तो देखा उसकी मृत्यु हो गयी है. उसने तत्काल इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




