मंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया

मरकच्चो / डोमचांच. शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने शनिवार को मरकच्चो व डोमचांच प्रखंड में कई योजनाओं का शिलान्यास रखा. उन्होंने मरकच्चो के बंधन चौक से सरकारी अस्पताल तक साढ़े तीन लाख की लागत से बननेवाले पीसीसी पथ, ढाई लाख की लागत से बननेवाले दशारो छठ घाट व दो लाख की लागत से बभनडीह […]
मरकच्चो / डोमचांच. शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने शनिवार को मरकच्चो व डोमचांच प्रखंड में कई योजनाओं का शिलान्यास रखा. उन्होंने मरकच्चो के बंधन चौक से सरकारी अस्पताल तक साढ़े तीन लाख की लागत से बननेवाले पीसीसी पथ, ढाई लाख की लागत से बननेवाले दशारो छठ घाट व दो लाख की लागत से बभनडीह में बननेवाली श्मशान घाट शेड का शिलान्यास किया. इस मौके पर सीओ संदीप कुमार मधेसिया, मरकच्चो थाना प्रभारी दीपक कुमार, नवलशाही थाना प्रभारी नरेश कुमार, विशेष प्रमंडल के एसडीओ शंभु सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, विजय यादव, सहदेव सिंह, डॉ अंसार आलम, डॉ कार्तिक साव, सदानंद वर्मा, नरेश सिंह, सकलदेव सिंह आदि मौजूद थे. इधर मंत्री ने डोमचांच के शिव सागर में कृष्णा माली के घर से लाल मोहन मेहता के घर तक नाली निर्माण का शिलान्यास रखा. इस मौके पर बीडीओ नारायण राम, सीओ रिंकू कुमार, महेंद्र प्रसाद वर्मा, संगीता सिन्हा, परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव, सुरेश विश्वकर्मा, अशोक मेहता, गीता पांडेय, अजय, मनोज मेहता, अशोक घायल, भरत नारायण मेहता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




