तत्काल टिकट को लेकर महिला ने किया हंगामा

Updated at : 21 Jun 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
तत्काल टिकट को लेकर महिला ने किया हंगामा

4 कोडपी11. काउंटर पर महिला व अन्य.झुमरीतिलैया. कोडरमा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर नंबर तीन पर गुरुवार सुबह को तत्काल टिकट को लेकर एक महिला ने काफी हंगामा किया. आरक्षण काउंटर नंबर तीन पर हावड़ा-मुंबई मेल का तत्काल टिकट लेने के लिए महिला बबीता देवी पहुंची, मगर घंटों लाइन में रहने के बाद उसे टिकट […]

विज्ञापन

4 कोडपी11. काउंटर पर महिला व अन्य.झुमरीतिलैया. कोडरमा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर नंबर तीन पर गुरुवार सुबह को तत्काल टिकट को लेकर एक महिला ने काफी हंगामा किया. आरक्षण काउंटर नंबर तीन पर हावड़ा-मुंबई मेल का तत्काल टिकट लेने के लिए महिला बबीता देवी पहुंची, मगर घंटों लाइन में रहने के बाद उसे टिकट नहीं मिला. महिला का कहना था कि तत्काल टिकट लेने के लिए वह एक सप्ताह से प्रतिदिन सुबह सात बजे से काउंटर पर लाइन लगा कर टिकट लेने का प्रयास कर रही है, मगर टिकट नहीं मिल रहा. उससे पहले कई अन्य लोगों को टिकट दे दिया जाता है. बुधवार रात को ही उसके पुत्र ने नंबर लगाया, पर सुबह फिर भी उसे पहला नंबर नहीं मिला व वह तत्काल टिकट से वंचित रह गयी. महिला ने आरोप लगाया कि काउंटर खुलते ही टिकट काउंटर पर बैठे रेलकर्मी टिकट दलालों को टिकट बेच देते हैं. महिला का यह भी कहना था कि 870 रुपये का तत्काल टिकट काउंटर पर यात्रियों को नहीं मिलता, पर काउंटर के बाहर टिकट मांगने पर दलाल 1800 से 2000 रुपये में उपलब्ध करा देते हैं. इसमें रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से काम हो रहा है. हालांकि हंगामे के बाद रेलवे के कुछ अधिकारी व आरपीएफ के कर्मी वहां पहुंचे और महिला को शांत कराया. उल्लेखनीय है कि तत्काल टिकट को लेकर कोडरमा स्टेशन में हंगामे की यह पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी तत्काल टिकट को लेकर दलालों व यात्रियों में विवाद होता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola