बगरीडीह पंचायत में पेयजल संकट

Updated at : 21 Jun 2015 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
बगरीडीह पंचायत में पेयजल संकट

डोमचांच. बगरीडीह पंचायत में चापाकलों के खराब रहने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है. जानकारी के मुताबिक यहां लगे 13 चापाकल खराब पड़े हैं. पंचायत के उपमुखिया निजामउद्दीन ने बताया कि बगरीडीह निवासी युसुफ मियां के घर के पास एक, जहीर मियां के घर के पास एक, मैनवा खातून के घर के पास एक, […]

विज्ञापन

डोमचांच. बगरीडीह पंचायत में चापाकलों के खराब रहने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है. जानकारी के मुताबिक यहां लगे 13 चापाकल खराब पड़े हैं. पंचायत के उपमुखिया निजामउद्दीन ने बताया कि बगरीडीह निवासी युसुफ मियां के घर के पास एक, जहीर मियां के घर के पास एक, मैनवा खातून के घर के पास एक, प्रकाश यादव के घर के पास एक, एनएस पब्लिक स्कूल के पास एक, कब्रिस्तान में एक, राजकीय उच्च मध्य विद्यालय में एक, लक्षणडीह मसजिद में एक, हरिहर मंदिर के पास एक, बरमसिया में एक तथा बारा टोला मसजिद मुहल्ला में एक चापाकल खराब पड़ा है. गैठीबाद निवासी रामचंद्र यादव ने बताया कि स्कूल के पास दो व राजू यादव के घर के पास भी एक चापाकल खराब पड़ा है. लोगों को इस भीषण गरमी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. चापाकलों के खराब रहने की सूचना विभाग को दे दी गयी है. बावजूद इसके चापाकलों की मरम्मत शुरू नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola