कोडरमा घाटी में मां-बेटे की मौत

Updated at : 02 Jun 2015 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा घाटी में मां-बेटे की मौत

झुमरीतिलैया : रांची-पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी के नवा माइल के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में 55 वर्षीय भारतेंदु सिंह (55) व उनकी मांग गिरिजा देवी (86) की मौत हो गयी. पत्नी वीणा देवी घायल हो गयी. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घनडीहा थाना कोयलवर जिला आरा (बिहार) के निवासी […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : रांची-पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी के नवा माइल के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में 55 वर्षीय भारतेंदु सिंह (55) व उनकी मांग गिरिजा देवी (86) की मौत हो गयी. पत्नी वीणा देवी घायल हो गयी. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घनडीहा थाना कोयलवर जिला आरा (बिहार) के निवासी भारतेंदु सिंह हुगली घाट रेलवे स्टेशन (प बंगाल) में स्टेशन मास्टर थे.

आसनसोल से घर लौट रहे थे : जानकारी के अनुसार, रविवार को भारतेंदु सिंह अपनी मां व पत्नी के साथ पटना से ट्रेन पकड़ कर हावड़ा जा रहे थे. रास्ते में उन्हें अर्जेट फोन आया कि घर वापस आ जाएं. वे लोग आसनसोल स्टेशन पर उतर गये. वहां से एक निजी कार लेकर अपने गांव की ओर रवाना हो गये. कोडरमा घाटी के नवा माइल के समीप अज्ञात ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया. घटना के बाद कार चालक भी भाग गया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola