रसोइया कार्य मुक्त, सचिव से स्पष्टीकरण

नव सृजित प्रावि पपहरा में माड़ गिरने से तीन विद्यार्थी के झुलसने का मामला मरकच्चो. मरकच्चो के पपहरा स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन पकाते समय चावल का माड़ गिरने से दो छात्राएं व एक छात्र के झुलस जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने रसोइया मो सखिया को कार्य मुक्त कर दिया […]
नव सृजित प्रावि पपहरा में माड़ गिरने से तीन विद्यार्थी के झुलसने का मामला मरकच्चो. मरकच्चो के पपहरा स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन पकाते समय चावल का माड़ गिरने से दो छात्राएं व एक छात्र के झुलस जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने रसोइया मो सखिया को कार्य मुक्त कर दिया है. वहीं विद्यालय के सचिव नंदलाल यादव से स्पष्टीकरण मांगते हुए फिलहाल उन्हें भी पद से मुक्त कर दिया गया है. मंगलवार को डीएसइ के निर्देश पर बीइइओ शैलेंद्र कुमार व बीपीओ आशीष वर्णवाल जांच के लिए विद्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने जांच के बाद उक्त कार्रवाई की. उल्लेखनीय है कि सोमवार को विद्यालय के मध्याह्न भोजन बनाते समय माड़ गिरने से पांच वर्षीय छात्रा ज्योति कुमारी (पिता लालो सिंह) गंभीर रूप से झुलस गयी थी. वहीं पांच वर्षीय विद्या कुमारी (पिता पवन यादव) व नीतीश कुमार (पिता शंकर यादव) आंशिक रूप से झुलस गये थे. इनको रसोइया ने मांड़ फेंकने के लिए बुलाया था. इसी दौरान मांड़ गिरने से बच्चे घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




