तीन घरों से नकद समेत दो लाख की संपत्ति की चोरी

26 कोडपी 7…बिखरा सामान दिखाते गृह स्वामी.मरकच्चो. थाना क्षेत्र के महुंगाय पंचायत अंतर्गत सोनेडीह गांव में शनिवार की रात तीन घरों में चोरी हो गयी. चोर लगभग दो लाख रुपये नकद व जेवरात ले उड़े. गृहस्वामी उपेंद्र सिंह ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे. अंदर का ताला तोड़ कर घर में […]
26 कोडपी 7…बिखरा सामान दिखाते गृह स्वामी.मरकच्चो. थाना क्षेत्र के महुंगाय पंचायत अंतर्गत सोनेडीह गांव में शनिवार की रात तीन घरों में चोरी हो गयी. चोर लगभग दो लाख रुपये नकद व जेवरात ले उड़े. गृहस्वामी उपेंद्र सिंह ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे. अंदर का ताला तोड़ कर घर में रखे पांच बक्सों का ताला तोड़ा और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार नकद, कपड़े व जमीन से संबंधित दस्तावेज चुरा लिये. वहीं धानेश्वर यादव के घर का ताला तोड़ कर लगभग 20 हजार के बरतन, कपड़े व जरूरी कागजात चुरा लिया गया. घटना की सूचना मिलने पर मरकच्चो थाना के अनि सोनी प्रताप घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




