कोडरमा बस स्टैंड:19 लाख में हुई बंदोबस्ती

Updated at : 25 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा बस स्टैंड:19 लाख में हुई बंदोबस्ती

कोडरमा बाजार. नगर पंचायत अंतर्गत कोडरमा बस स्टैंड वर्ष 2015-16 की बंदोबस्ती के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मो शब्बन की अध्यक्षता में स्टैंड की नीलामी हुई. नीलामी में सुखदेव यादव, अनिल कुमार सिंह, अशोक सिंह, बसंत यादव, पंकज कुमार सिंह और महेश कुमार शामिल हुए. नीलामी तीस राउंड तक चली. सर्वाधिक बोली सुखदेव […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. नगर पंचायत अंतर्गत कोडरमा बस स्टैंड वर्ष 2015-16 की बंदोबस्ती के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मो शब्बन की अध्यक्षता में स्टैंड की नीलामी हुई. नीलामी में सुखदेव यादव, अनिल कुमार सिंह, अशोक सिंह, बसंत यादव, पंकज कुमार सिंह और महेश कुमार शामिल हुए. नीलामी तीस राउंड तक चली. सर्वाधिक बोली सुखदेव यादव द्वारा 19 लाख लगाने पर उनके नाम से बस स्टैंड की बंदोबस्ती एक साल के लिए की गयी. ज्ञात हो कि इस बस स्टैंड का पिछले वर्ष सुखदेव यादव के नाम से सात लाख, 95 हजार, 200 में किया गया था. मौके पर अध्यक्ष मो शब्बन, कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन सिंह, थाना प्रभारी शिवनाथ प्रसाद, वार्ड पार्षद रूप नारायण पांडेय, अशोक प्रसाद यादव, अमित अनुराग, अशोक यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola