कोलकाता से आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना कांड संख्या 69/13 के एक आरोपी सुमित कुमार (पिता सुनील कर्मकार) को तिलैया पुलिस ने गुरुवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोडरमा जेल भेज दिया. वर्ष 2013 में कोडरमा के निवर्तमान एसडीओ विंदु माधव सिंह के नेतृत्व में छापामारी करते हुए शहर में कई नन बैंकिंग कंपनियों को सील […]
झुमरीतिलैया : तिलैया थाना कांड संख्या 69/13 के एक आरोपी सुमित कुमार (पिता सुनील कर्मकार) को तिलैया पुलिस ने गुरुवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोडरमा जेल भेज दिया. वर्ष 2013 में कोडरमा के निवर्तमान एसडीओ विंदु माधव सिंह के नेतृत्व में छापामारी करते हुए शहर में कई नन बैंकिंग कंपनियों को सील किया गया था.
इन कंपनियों पर मोटी रकम वसूल कर दुगुना फायदा का लालच देकर ठगने का आरोप लगा था. इस मामले में सुमित कुमार भी नामजद था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव ने एक टीम गठित की. जिसमें सअनि उपेंद्र कुमार यादव, एसआइ विनोद कुमार शामिल थे. गठित टीम ने सुमित को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




