नुक्कड़ नाटक कर योजनाओं की जानकारी दी

11कोडपी4नाटक पेश करते कलाकार.कोडरमा. जिले की सभी पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाये जा रहे वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में शामिल समर्पण की नाटक टोली बुधवार को डोमचांच प्रखंड के मधुबन, बेहराडीह व नावाडीह पहुंची. यहां मुखिया सुशीला देवी ने कलाकारों का स्वागत किया. कलाकारों ने रोचक ढंग से प्रधानमंत्री जन धन योजना, किसान […]
11कोडपी4नाटक पेश करते कलाकार.कोडरमा. जिले की सभी पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाये जा रहे वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में शामिल समर्पण की नाटक टोली बुधवार को डोमचांच प्रखंड के मधुबन, बेहराडीह व नावाडीह पहुंची. यहां मुखिया सुशीला देवी ने कलाकारों का स्वागत किया. कलाकारों ने रोचक ढंग से प्रधानमंत्री जन धन योजना, किसान क्लब, महिला स्वयं सहायता समूह, मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड, केसीसी व बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. कलाकारों ने बताया कि जरूरत पड़े तो महाजन के बजाय बैंक या स्वयं सहायता समूह से कर्ज लीजिए. बैंक अब आपके द्वार पहुंच कर लाभ देने के लिए तैयार है. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सुनीता देवी, रिंकी देवी, सुनील यादव, शिक्षक कुमारी गीता, वीणा देवी, संध्या सेन, ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पासवान, ललिता देवी आदि मौजूद थे. कलाकारों में राजकिशोर सिंह, मीना बनर्जी, बसंती, नागेश्वर सिंह, रूबी, विकास गोस्वामी, मेरियन, मोनू, राजू, धीरज, मंगर पंडित आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




