किसी भी हाल में लिंग जांच न हो : सीएस

Updated at : 11 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी हाल में लिंग जांच न हो : सीएस

कोडरमा बाजार. पीसीपीएनडीटी एक्ट को कड़ाई से लागू करने को लेकर सिविल सर्जन डॉ एसएन तिवारी की अध्यक्षता में दो चरणों में कार्यशाला हुई. प्रथम चरण में सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को बताया गया कि घटते लिंगानुपात पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने होंगे. सीएस ने कहा कि अल्ट्रासाउंट सेंटर में किसी भी परिस्थिति में […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. पीसीपीएनडीटी एक्ट को कड़ाई से लागू करने को लेकर सिविल सर्जन डॉ एसएन तिवारी की अध्यक्षता में दो चरणों में कार्यशाला हुई. प्रथम चरण में सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को बताया गया कि घटते लिंगानुपात पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने होंगे. सीएस ने कहा कि अल्ट्रासाउंट सेंटर में किसी भी परिस्थिति में भू्रण जांच व लिंग जांच न हो, इसका ध्यान रखें. अगर कहीं ऐसा होने की सूचना मिलती है, तो सीएम की ओर से गठित जांच कमेटी तुरंत कार्रवाई करेगी और उक्त सेंटर को सील करने के साथ ही उस पर मामला दर्ज कराया जायेगा. दूसरे चरण में उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों से बातचीत की. इसमें सीएस ने सेंटर के संचालन को मापदंड की जानकारी देने के साथ ही जांच का रिकार्ड रखने की हिदायत दी. उन्होंने कहा किसी भी परिस्थिति में लिंग जांच न हो. मौके पर एसीएमओ डॉ आरसी सहाय, डीपीएम समरेश कुमार, विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola