यज्ञ में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 23 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़

जयनगर. प्रखंड के ग्राम कोसमाडीह में चल रहे श्रीश्री 1008 शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालु यज्ञ शाला की परिक्रमा कर रहे हैं. प्रतिदिन संध्या मानस मंजरी सविता मिश्रा का प्रवचन हो रहा है. रात्रि पहर वृंदावन की टीम द्वारा रासलीला प्रस्तुत किया जा रहा है. यहां कुछ श्रद्धालु 24 घंटे की परिक्रमा […]

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के ग्राम कोसमाडीह में चल रहे श्रीश्री 1008 शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालु यज्ञ शाला की परिक्रमा कर रहे हैं. प्रतिदिन संध्या मानस मंजरी सविता मिश्रा का प्रवचन हो रहा है. रात्रि पहर वृंदावन की टीम द्वारा रासलीला प्रस्तुत किया जा रहा है. यहां कुछ श्रद्धालु 24 घंटे की परिक्रमा कर रहे हैं. तो कुछ 12 घंटे की. 24 घंटे की परिक्रमा में हरिलाल दास, सुभाष दास, सकलदेव यादव तथा 12 घंटे की परिक्रमा में गौरवा देवी, सविता देवी, गुडि़या देवी, मनोहर दास, बहादुर दास आदि शामिल हैं. यज्ञ में 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, 28 को अखंड हरिकीर्तन, अष्टजाम व रात्रि में नगर भ्रमण तथा एक मार्च को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. इसी रात दो गोला का आयोजन होगा. सभी धार्मिक अनुष्ठान प्रहलाद घाट काशी के पंडित धर्मेंद्र पांडेय, वैदिक पंडित शंभु सूदन शास्त्री व अशोक पांडेय कोसमाडीह के नेतृत्व में हो रहा है. यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रामदेव यादव, उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव, सचिव डॉ बहादुर शर्मा, कोषाध्यक्ष रामदेव यादव, सकलदेव यादव, संयोजक रामचंद्र यादव, सरयू यादव, व्यवस्थापक जितेंद्र यादव, मंटू यादव सहित समस्त कोसमाडीह के ग्रामीण लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola