लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार

Updated at : 23 Feb 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार

कोडरमा : बैंक के माध्यम से लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. ठगी का आरोप एक महिला पर है. लोगों ने शनिवार रात को उक्त महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में तिलैया […]

विज्ञापन
कोडरमा : बैंक के माध्यम से लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. ठगी का आरोप एक महिला पर है. लोगों ने शनिवार रात को उक्त महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
इस संबंध में तिलैया पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला सविता सिंह (पति तपन सिंह निवासी, गांधी स्कूल रोड) को धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेज दिया है.
इस संबंध में देवंती देवी निवासी गांधी स्कूल रोड ने आवेदन देकर कहा है कि आरोपी महिला सविता सिंह ग्रामीण महिला उत्थान संस्थान की सचिव है, जबकि कोषाध्यक्ष उसकी पुत्री प्रियंका कुमारी है. सविता सिंह द्वारा लोगों को विश्वास में लेकर लोन दिलाने के नाम पर लाखों की हेराफेरी की गई है.
आरोपी महिला ने देवंती देवी से सात लाख रुपये की ठगी की है, जबकि गुमो की सुनैना देवी पति जीवलाल तिवारी से तीन लाख रुपये की ठगी की गयी है. इसके अलावा त्रिभुवन पांडेय, उमा शंकर वर्णवाल, प्रकाश मोदी, राधा देवी, सुमी देवी सहित कई लोग ठगी के शिकार बने हैं. महिला ने पहले बैंक के माध्यम से लोन दिलाया और पैसे भी रख लिये. इसके बदले में कई लोगों को चेक भी दिया था. महिला ने 12 महिला स्वयं सहायता समूहों को भी रोजगार के नाम पर ऋण दिलाने के नाम पर ठगी की है.
पीड़िता राधा देवी ने बताया कि आरोपी महिला ने पूजा महिला मंडल, राधा महिला मंडल, लक्ष्मी महिला मंडल सभी झलपो, तुलसी महिला मंडल मोरियावां को एक लाख 52 हजार रुपये बैंक से संस्था के द्वारा दिलाया और सभी लोगों का हस्ताक्षर लेकर अनुदान राशि 40 हजार रुपये का भुगतान किया और शेष एक लाख 12 हजार उसने रख लिया. सविता सिंह का वर्तमान पता ग्राम पोस्ट पुडियारा थाना बड़ा बाजार जिला पुरुलिया पश्चिम बंगाल है. इस महिला ने कई लोगों को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर पैसे लिए और बाद में फरार हो गई. बाद में जब वह वापस आयी तो महिलाओं ने उसे पकड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola