परिसीमन पर जतायी आपत्ति

Updated at : 18 Feb 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
परिसीमन पर जतायी आपत्ति

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 23 अब 25 तथा वार्ड नंबर 24 अब 26 के परिसीमन पर वार्ड वासियों ने आपत्ति जताते हुए एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. इसमें कहा गया है कि जैन मुहल्ला को जैन गली बता कर दो भागों में बांट दिया गया है, जो अनुचित है. […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 23 अब 25 तथा वार्ड नंबर 24 अब 26 के परिसीमन पर वार्ड वासियों ने आपत्ति जताते हुए एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. इसमें कहा गया है कि जैन मुहल्ला को जैन गली बता कर दो भागों में बांट दिया गया है, जो अनुचित है. यहां कोई जैन गली है ही नहीं. परिसीमन में उत्तर में रांची-पटना रोड रेलवे क्रॉसिंग से छोटा डाकघर से आगे 100 मीटर तक लिखा गया है. यह दूरी वैशाली प्रेस तक ही जायेगा. जबकि पूर्व में यह पंजाबी मुहल्ला तक था. लोगों ने आग्रह किया है कि फिर से उपरोक्त वार्डों का परिसीमन कराया जाये. ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त को भी दी गयी है. ज्ञापन में त्रिलोक कुमार जैन, सुरेश कुमार जैन, मधुर कुमार जैन, खुशबू देवी जैन, रीतू देवी जैन, सुमन सर्राफ, सज्जन खेतान, माया देवी, आशीष जैन सहित दर्जनों वार्ड वासियों के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola