अनियमितता बरदाश्त नहीं होगी : डीसी

Updated at : 18 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
अनियमितता बरदाश्त नहीं होगी : डीसी

डीसी ने की बैठक, योजनाओं की समीक्षा कीकोडरमा बाजार. जिले के नव नियुक्त डीसी छवि रंजन ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा की गयी. डीसी ने मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण व अन्य विभागों से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

डीसी ने की बैठक, योजनाओं की समीक्षा कीकोडरमा बाजार. जिले के नव नियुक्त डीसी छवि रंजन ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा की गयी. डीसी ने मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण व अन्य विभागों से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि संबंधित कार्य योजना तैयार कर राशि को समय पर खर्च करें. किसी भी परिस्थिति में योजना से संबंधित राशि लैप्स न हो. उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में जो भी राशि आवंटित हुई है, उसे खर्च करने के लिए योजनाओं में तेजी लायें. डीसी ने कहा कि किसी भी हाल में अनियमितता बरदाश्त नहीं होगी. अधिकारी पारदर्शिता को बरकरार रखे. मौके पर डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार मिश्र, एसडीओ लियाकत अली, डीडब्ल्यूओ अजीत निरल सांगा, डीइओ सुशील कुमार राय, डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यूओ मंजु रानी स्वासी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola