रांची के तीन लोग सड़क हादसा में घायल

कोडरमा बाजार : लटवहिया व ताराघाटी के बीच रविवार को ट्रक व मारुति के बीच हुई टक्कर में पति, पत्नी व बच्च घायल हो गये. मारुति (जेए01वाइ-9279) पर सवार होकर परिवार के सदस्य हाजीपुर से रांची आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी. हादसे में भविष्य निधि […]
कोडरमा बाजार : लटवहिया व ताराघाटी के बीच रविवार को ट्रक व मारुति के बीच हुई टक्कर में पति, पत्नी व बच्च घायल हो गये. मारुति (जेए01वाइ-9279) पर सवार होकर परिवार के सदस्य हाजीपुर से रांची आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी.
हादसे में भविष्य निधि कार्यालय रांची में कार्यरत 40 वर्षीय अविनाश कुमार सिंह, उनकी पत्नी 35 वर्षीय सुप्रिया देवी व साढ़े चार वर्षीय पुत्र सूर्यात गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद रांची रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




