ePaper

कोडरमा मंडल कारा में 32 बंदियों ने लिया गुरु दीक्षा का संकल्प

Updated at : 29 Apr 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा मंडल कारा में 32 बंदियों ने लिया गुरु दीक्षा का संकल्प

गायत्री परिवार की प्रतिनिधियों ने बंदियों को आत्मशुद्धि, साधना और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा कोडरमा मंडल कारा में गायत्री महिला मंडल के तत्वावधान में हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 40 बंदियों ने भाग लिया. इस दौरान गायत्री परिवार की प्रतिनिधियों ने बंदियों को आत्मशुद्धि, साधना और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया. संचालन जिला समन्वयक राजेंद्र साव ने किया. उन्होंने सहज और प्रभावशाली ढंग से गुरु गायत्री, यज्ञ और साधना के महत्व को समझाया. इस दौरान 32 बंदियों ने मौके पर ही गुरु दीक्षा लेकर गायत्री मंत्र का जाप आरंभ करने का संकल्प लिया. उन्हें गुरु दीक्षा सेट, अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना पत्रिका और प्रज्ञा पाक्षिक भेंट की गयी. कार्यक्रम में झुमरी तिलैया से विनोद वर्णवाल एवं दशारो खुर्द से सरजू यादव भी विशेष रूप से उपस्थित थे. मौके पर गायत्री महिला मंडल की सुनीता भगत, स्मृति वर्मा, वीणा वर्णवाल, रेखा वर्णवाल, सावित्री वर्णवाल एवं कामिनी देवी की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola