सभी पंचायत में लगेंगे चापानल

Updated at : 07 Feb 2015 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
सभी पंचायत में लगेंगे चापानल

कोडरमा बाजार : जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को जिप अध्यक्ष महेश राय की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान गत बैठक में लिए गये प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. निर्णय लिया गया कि अब पांच विवाह मंडप की जगह पर प्राथमिकता के आधार पर 14 विवाह मंडप बनाया जायेगा. इसके लिए निविदा की स्वीकृति […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को जिप अध्यक्ष महेश राय की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान गत बैठक में लिए गये प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. निर्णय लिया गया कि अब पांच विवाह मंडप की जगह पर प्राथमिकता के आधार पर 14 विवाह मंडप बनाया जायेगा.

इसके लिए निविदा की स्वीकृति वित्तीय वर्ष में ही दी जायेगी. यह भी निर्णय लिया गया कि 13वें वित्त अनुदान मद से प्राप्त राशि से सभी पंचायतों में चापानल लगाया जायेगा. वहीं चलकुशा, बरकट्ठा व चौपारण प्रखंड को कोडरमा जिले में शामिल करने को लेकर सरकार के पास प्रस्ताव भेजने का भी निर्णय लिया गया.

बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा तालाब निर्माण के लिए स्थल चयन की स्वीकृति दी गयी. विभाग की ओर से जानकारी दी गयी कि प्रत्येक योजना में डेढ़ एकड़ जमीन की आवश्यकता है. विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि रेफरल अस्पताल डोमचांच व सदर अस्पताल कोडरमा में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, जबकि बोर्ड के द्वारा पूर्व में ही दवा क्रय के लिए एक लाख की राशि आवंटित की गयी थी. सदस्यों ने सिविल सर्जन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि अविलंब दवा क्रय कर एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध करायें.

वहीं जिप सदस्य बिंदु कुमारी ने जिले के चर्चित अभियंता विवेकानंद चौधरी का मामला उठाया और कहा कि श्री चौधरी के द्वारा पिछले दरवाजे से एमवी बुक कराने की साजिश की जा रही है. मौके पर तिलैया थाना के समीप बोर्ड के द्वारा मार्केट निर्माण का प्रस्ताव लिया गया. बैठक में बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव, डीडीसी के अभय कुमार सिन्हा, जिप सदस्य बासुदेव यादव, रामधन यादव, रेखा देवी, बिंदु कुमारी, प्रमुख शालिनी गुप्ता, राजकुमार यादव, महेंद्र यादव, करीना देवी, संगीता देवी, जिला अभियंता राजकुमार, बरही विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola