मतगणना में भाग लेने की अपील

जयनगर. झावियुमो क प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने बरकट्ठा से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव की जीत पक्की बताते हुए कार्यकर्ताओं व समर्थकों से 23 दिसंबर को मतगणना में शामिल होने के लिए हजारीबाग चलने की अपील की है. श्री यादव ने परिणाम आने तक कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि […]
जयनगर. झावियुमो क प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने बरकट्ठा से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव की जीत पक्की बताते हुए कार्यकर्ताओं व समर्थकों से 23 दिसंबर को मतगणना में शामिल होने के लिए हजारीबाग चलने की अपील की है. श्री यादव ने परिणाम आने तक कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने को कहा है.
उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद बांझेडीह प्लांट के विस्थापितों व प्रभावितों के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा. उन्हें उनका हक व अधिकार दिलाया जायेगा. उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर की रात को ही युवा अध्यक्ष उमेश यादव, पंसस अर्जुन चौधरी, युवा नेता दामोदर यादव व अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में समर्थक हजारीबाग के लिए रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




