सेक्रेड व ग्रिजली की टीम विजयी

झुमरीतिलैया. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएच स्कूल मैदान में सेक्रेड हर्ट स्कूल व एप्रीसिएबल पब्लिक स्कूल परसाबाद के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर सेक्रेड हर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 203 रन बनाये. इसमंे अश्विनी सिंह सर्वाधिक 71 रन बना […]
झुमरीतिलैया. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएच स्कूल मैदान में सेक्रेड हर्ट स्कूल व एप्रीसिएबल पब्लिक स्कूल परसाबाद के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर सेक्रेड हर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 203 रन बनाये. इसमंे अश्विनी सिंह सर्वाधिक 71 रन बना कर नॉट आउट रहे. इन्होंने सात चौक व तीन छक्के भी लगाये. वहीं इरशाद ने 28 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी एप्रीसिएबल की टीम 92 रन आल आउट हो गयी. दूसरा मैच चंदवारा मैदान में सीएच स्कूल व ग्रिजली विद्यालय के बीच खेला गया. टॉस जीत कर ग्रिजली ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. सीएच की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन पर ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलने उतरी ग्रिजली की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




