नहीं आये रघुवर व सुदर्शन

चंदवारा. बरही से भाजपा प्रत्याशी सह विधायक उमा शंकर अकेला के समर्थन में रविवार को प्रखंड के भोंडो में सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत को आना था. पर दोनों नेता नहीं पहुंचे. हालांकि बाद में स्थानीय नेताओं ने ही […]
चंदवारा. बरही से भाजपा प्रत्याशी सह विधायक उमा शंकर अकेला के समर्थन में रविवार को प्रखंड के भोंडो में सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत को आना था. पर दोनों नेता नहीं पहुंचे. हालांकि बाद में स्थानीय नेताओं ने ही सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक अकेला यादव ने कहा कि मैंने हमेशा जनता के हितों का ख्याल रखा है. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास किया. अब फिर जनता से समर्थन मांगने आये हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर स्थायी सरकार बनायें, तभी राज्य का विकास हो सकता है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, चंद्रभूषण साव, अज्जू सिंह, मनोज शर्मा, मुन्ना दुबे, मुन्ना मोदी, रंजीत साव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




