इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट कराने पर चर्चा

Published at :29 Nov 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट कराने पर चर्चा

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक शनिवार को छाबड़ा होटल में हुई. अध्यक्षता सुनील जैन ने की. बैठक में इस सत्र में भी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट कराने पर विचार किया गया. इसके लिए टूर्नामेंट कमेटी बनायी गयी. कमेटी के चेयरमैन उमेश सिंह बनाये गये. सदस्यों में माखन लाल शर्मा, मनोज सहाय पिंकू, हरजीत सिंह […]

विज्ञापन

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक शनिवार को छाबड़ा होटल में हुई. अध्यक्षता सुनील जैन ने की. बैठक में इस सत्र में भी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट कराने पर विचार किया गया. इसके लिए टूर्नामेंट कमेटी बनायी गयी. कमेटी के चेयरमैन उमेश सिंह बनाये गये. सदस्यों में माखन लाल शर्मा, मनोज सहाय पिंकू, हरजीत सिंह लांबा व आलोक सिंह के नाम शामिल हैं. इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी स्कूलों के प्राचार्यों से आग्रह किया गया है कि इच्छुक स्कूल एक दिसंबर से सात दिसंबर के बीच एसो में अपना निबंधन करा लें. फॉर्म सचिव प्रदीप छाबड़ा के पास उपलब्ध है. मौके पर उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, अमरजीत छाबड़ा, कृष्णा बरहपुरिया, माखन लाल शर्मा, राकेश पांडेय, वीरेंद्र यादव, जय पांडेय, ओम प्रकाश राय, आलोक पांडेय, मनोज सहाय पिंकू, अविनाश सेठ, डॉ उपेंद्र भदानी, अशोक दास गुप्ता, विमल पचिशिया, उमेश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola