जनता के विश्वास की फिर होगी जीत : अन्नपूर्णा

Published at :27 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जनता के विश्वास की फिर होगी जीत : अन्नपूर्णा

मरकच्चो. राजद प्रत्याशी सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने ग्रामीणों से मिल कर राजद के पक्ष में वोट करने की अपील की. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का साथ व विश्वास उन पर वर्षों से है. इस बार भी जनता […]

विज्ञापन

मरकच्चो. राजद प्रत्याशी सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने ग्रामीणों से मिल कर राजद के पक्ष में वोट करने की अपील की.

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का साथ व विश्वास उन पर वर्षों से है. इस बार भी जनता के साथ व विश्वास की जीत होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ अमन शांति कायम रखना राजद का उद्देश्य है और राजद इसी नीति पर आगे चल कर भी काम करेगा.

अन्नपूर्णा देवी ने मरकच्चो, नादकरी, महुआटांड़, पपलो, तेलियामारन, विंधनियां, अम्बाडीह आदि गांवों का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया. उनके साथ राजकुमार यादव, गौरी शंकर सिंह, नूर आलम, कैलाश यादव, विजय सिंह, रंजीत सिंह, यासीन अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola