कुदाल से महिला को किया घायल, जेल

Published at :27 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुदाल से महिला को किया घायल, जेल

डोमचांच. बगड़ो निवासी 42 वर्षीय एक महिला ने गांव के ही श्याम लाल यादव पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. थाना में दिये आवेदन में पीडि़ता ने कहा कि वह अपने कुएं पर कपड़ा धो रही थी. इसी दौरान श्याम लाल यादव ने उसके साथ छेड़खानी की. शोर मचाने पर उसने जान से मारने […]

विज्ञापन

डोमचांच. बगड़ो निवासी 42 वर्षीय एक महिला ने गांव के ही श्याम लाल यादव पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. थाना में दिये आवेदन में पीडि़ता ने कहा कि वह अपने कुएं पर कपड़ा धो रही थी. इसी दौरान श्याम लाल यादव ने उसके साथ छेड़खानी की. शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और कुदाल से वार कर घायल कर दिया. आवेदन में यह भी कहा गया है कि श्याम उक्त महिला के पति की हत्या के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर श्याम लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola