ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान : डीसी

Published at :14 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान : डीसी

फोटो – 14 कोडपी 14प्रेस वार्ता में डीसी के. रवि कुमार व डीपीआरओप्रतिनिधिकोडरमा बाजार. शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में जोर शोर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. अभियान में कोई कसर न रहे, इसे लेकर प्रखंडों में 21, 24 व 25 नवंबर को बैठक कर स्विप द्वारा संचालित जागरूकता अभियान की समीक्षा […]

विज्ञापन

फोटो – 14 कोडपी 14प्रेस वार्ता में डीसी के. रवि कुमार व डीपीआरओप्रतिनिधिकोडरमा बाजार. शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में जोर शोर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. अभियान में कोई कसर न रहे, इसे लेकर प्रखंडों में 21, 24 व 25 नवंबर को बैठक कर स्विप द्वारा संचालित जागरूकता अभियान की समीक्षा भी की जायेगी. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता कर उपायुक्त के रवि कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि व्यय पर्यवेक्षक के रूप में आनंद मराठे शुक्रवार को योगदान दे चुके है. वहीं सामान्य पर्यवेक्षक 21 नवंबर को कोडरमा आयेंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से संबधित विभिन्न जानकारियों के लिए सामग्री कोषांग में प्रत्याशी व अभिकर्ताओं के लिए पुस्तक उपलब्ध है. जिसे शुल्क देकर प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के ग्रील गेट के अंदर जो भी प्रत्याशी तीन बजे के अंदर प्रवेश कर जायेंगे. उनका नामांकन अवश्य होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पेड न्यूज पर मीडिया विशेष सतर्कता बरते. लगातार छह बार किसी विशेष प्रत्याशी का फोटो सहित खबर छपने पर इसे पेड न्यूज की श्रेणी में रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि कोडरमा जिले में 62 अति संवेदनशील, 300 संवेदन और 120 सामान्य मतदान केंद्र है. सभी मतदान केंद्रों पर पारा मिलिट्री फोर्स के अलावे जिला बल के जवान उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola