विधानसभा चुनाव में वाहन मालिकों की होगी बल्ले बल्ले

Published at :13 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में वाहन मालिकों की होगी बल्ले बल्ले

साइकिल से लेकर बस तक तय किया गया किराया साइकिल के लिए प्रतिदिन दी जायेगी 40 रूपये किराया गौतम राणाकोडरमा बाजार : विधानसभा चुनाव में इस बार वाहनो की कमी नहीं होगी. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस बार विभिन्न श्रेणियों के मोटरगाडि़यों से लेकर साइकिल का किराया दर नये सिरे से निर्धारित की गयी है. […]

विज्ञापन

साइकिल से लेकर बस तक तय किया गया किराया साइकिल के लिए प्रतिदिन दी जायेगी 40 रूपये किराया गौतम राणाकोडरमा बाजार : विधानसभा चुनाव में इस बार वाहनो की कमी नहीं होगी. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस बार विभिन्न श्रेणियों के मोटरगाडि़यों से लेकर साइकिल का किराया दर नये सिरे से निर्धारित की गयी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने इस संबंध में डीटीओ को एक पत्र भेजा है. जिसमें वाहनो के किराया भी निर्धारित किया गया है. इसमें यदि इस विधानसभा चुनाव में कोई अपनी साइकिल किराये पर देता है तो साइकिल मालिक को प्रतिदिन 40 रूपये किराया दी जायेगी. मोटरसाइकिल स्कूटर के लिए किराया निर्धारित किया गया है. इसके लिए दो सौ रूपये प्रतिदिन किराया देय होगा. ऑटो रिक्शा के मालिकों का भी ध्यान रखा गया है. यदि इस चुनाव में ऑटो रिक्शा को किराया पर देते है तो उन्हें प्रतिदिन 500 रूपये की दर से किराया का भुगतान किया जायेगा. इसके अलावा इनोवा, होंडा सिटी कार के लिए 1250, मारूति 800 / मारूति वैन एसी के लिए 900, नॉन एसी के लिए 750 रूपये, टाटा सुमो कमांडर के लिए 1200, जिप के लिए 900, ट्रैक्टर के लिए 1000, माल वाहक ट्रक के लिए 1350 से लेकर 2250 रूपये प्रतिदिन किराया निर्धारित किया गया है. इसके अलावे यात्री बस के लिए 1150 से लेकर 2890 रूपये किराया निर्धारित किया गया है. कुल मिलाकर कहा जाय तो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में वाहन की किल्लत न हो इसके लिए साइकिल मालिक से लेकर बस मालिक तक का ख्याल रखे है और बेहतर किराया का पेशकश किये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola