मतदाता जागरूकता को लेकर बनी वीडियो क्लिप

12 कोडपी 10…शूटिंग के दौरान डीसी के साथ अमरेश कुमार.प्रतिनिधि, कोडरमाजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा हमारा इंटरटेनमेंट को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तीन मिनट का वीडियो क्लिप बनाने का निर्देश दिया गया है. इसकी शूटिंग जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई. इस संबंध में जानकारी देते हुए लेखक-निर्देशक […]
12 कोडपी 10…शूटिंग के दौरान डीसी के साथ अमरेश कुमार.प्रतिनिधि, कोडरमाजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा हमारा इंटरटेनमेंट को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तीन मिनट का वीडियो क्लिप बनाने का निर्देश दिया गया है. इसकी शूटिंग जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई. इस संबंध में जानकारी देते हुए लेखक-निर्देशक सह अभिनेता अमरेश कुमार ने बताया कि क्लिप में दो मिनट के नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाते हुए जिले वासियों से वोट देने की अपील की गयी है. कलाकार में अमरेश कुमार व सुधीर पांडेय शामिल हैं. वोट की अपील जिले के किसान, मजदूर, रिक्शा चालक, गृहिणी, कर्मचारी, कॉलेज के विद्यार्थी के साथ-साथ उपायुक्त के रवि कुमार ने भी की है. मतदान की सूचना के साथ-साथ मतदाताओं को जागरूक करने वाला यह वीडियो क्लिप मोबाइल फोन, वेबसाइट, केबल टीवी व सिनेमा घरों में भी देखी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




