बेहतर शिक्षण व्यवस्था करें : डीएसइ

Published at :12 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर शिक्षण व्यवस्था करें : डीएसइ

कोडरमा बाजार. गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र अनुदेशकों से कार्य लेने के संबंध में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के दौरान कहा गया कि शैक्षणिक सत्र 2014-15 में नव नामांकित / छीजित कम अभिगम दक्षता वाले बच्चों के लिए गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का संचालन […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र अनुदेशकों से कार्य लेने के संबंध में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के दौरान कहा गया कि शैक्षणिक सत्र 2014-15 में नव नामांकित / छीजित कम अभिगम दक्षता वाले बच्चों के लिए गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का संचालन चिह्नित विद्यालय प्रबंधन समिति करेगा. इसे लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिये गये. निर्देश में कहा गया कि नामांकित बच्चों का अधिगम स्तर की जांच करें. साथ ही इनके अध्ययन के लिए विद्यालय परिसर में अतिरिक्त वर्ग कक्षा की व्यवस्था करें और प्रत्येक बच्चे का व्यक्तिगत शिक्षण योजना तैयार करें, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा दी जा सके. इस मौके पर एडीपीओ नलिनी रंजन, क्रांति कुमार चांद, कुमार राज सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola