लॉटरी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी

जयनगर. तिलैया डैम निवासी बालेश्वर प्रसाद ने जयनगर थाना में लॉटरी के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में श्री प्रसाद ने कहा है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया कि 12 लाख 50 हजार की लॉटरी लगी है. इसके लिए 20 प्रतिशत […]
जयनगर. तिलैया डैम निवासी बालेश्वर प्रसाद ने जयनगर थाना में लॉटरी के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में श्री प्रसाद ने कहा है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया कि 12 लाख 50 हजार की लॉटरी लगी है. इसके लिए 20 प्रतिशत राशि जमा करानी होगी. इसके लिए उक्त व्यक्ति ने बैंक ऑफ इंडिया बांझेडीह के दो अकाउंट नंबर भी दिये. दोनों अकाउंट में श्री प्रसाद ने एक लाख बीस हजार रुपये की राशि जाम कर दी. इसके बाद भी उनके खाते में लॉटरी की राशि नहीं पहुंची. जानकारी लेने पर पता चला कि एक अकाउंट हरि प्रसाद मेहता व उनकी पत्नी बसंती देवी घियाही बरही थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा अकाउंट छोटू कुमार पिता लट्ठु राम थाना सिलाब नवादा बिहार का है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




