ePaper

पूंजीपतियों को खुश कर रहे हैं पीएम

Updated at : 03 Sep 2014 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
पूंजीपतियों को खुश कर रहे हैं पीएम

कोडरमा बाजार : अखिल भारतीय किसान सभा कोडरमा जिला इकाई के बैनर तले भाकपा का 72 घंटे का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा. मौके पर महेश सिंह की अध्यक्षता में सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों को खुश करने […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : अखिल भारतीय किसान सभा कोडरमा जिला इकाई के बैनर तले भाकपा का 72 घंटे का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा. मौके पर महेश सिंह की अध्यक्षता में सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों को खुश करने में लगे है. इस कारण भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करना चाहते है.
भूमि अधिग्रहण कानून में प्रावधान है परियोजना के लिए गांव के किसानों की 70 प्रतिशत सहमति जरूरी है, मगर श्री मोदी विकास के सवाल पर इसकी जरूरत नहीं समझते. वहीं प्रकाश रजक ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी अपने विभाग के प्रति निष्ठावान नहीं है, बल्कि यूरिया की कालाबाजारी करवा रहे है. सौदागर सिंह ने कहा कि आज भी हजारों ऐसे वृद्ध ह,ै जिन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है. सभा को महेश सिंह, समीम खान, छोटेलाल यादव, प्रसादी यादव, पुरुषोत्तम यादव, सोनिया देवी, उमा देवी, काली सिंह, चंद्रदेव सिंह, किशोर चौधरी, बलवा देवी आदि ने संबोधित किया. मौके पर मुन्नीलाल दास सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola