ePaper

बराकर नदी से अवैध बालू लदे 14 ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 09 Mar 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
बराकर नदी से अवैध बालू लदे 14 ट्रैक्टर जब्त

थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने को लेकर रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के परसाबाद में बड़ी कार्रवाई हुई. इस दौरान प्रशासन की टीम ने परसाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित बराकर नदी से अवैध बालू लदे 14 ट्रैक्टर को जब्त किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने को लेकर रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के परसाबाद में बड़ी कार्रवाई हुई. इस दौरान प्रशासन की टीम ने परसाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित बराकर नदी से अवैध बालू लदे 14 ट्रैक्टर को जब्त किया गया. हालांकि प्रशासन गाड़ी देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहे. जब्त किये गये ट्रैक्टर को प्रखंड मुख्यालय परिसर में रखा गया है. उल्लेखनीय है कि जयनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप से ही सरमाटांड़ नदी से बालू उठाव कर जयनगर में बेचा जा रहा है. बालू परिवहन करने वाले ट्रैक्टर को चालक द्वारा रात के अंधेरे में लाइट बंद कर काफी तेज गति से चलाते हैं, तराकि किसी को इसका पता न लगे. बालू के अवैध खनन की वजह से इन मार्गों में टैक्टरों की आवाजाही बनी रहती है, इससे सड़क पर आते-जाते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. अभियान में एसआई संजय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में चौकीदार, पुलिस बल के जवान शामिल थे.

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

कोडरमा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने त्योहार को देखते हुए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया़ उन्होंने आनंद गृह उद्योग, रिलायंस स्टोर, कन्हैया कन्फेक्शनरी और रामेश्वरम स्वीट्स और स्नैक्स आदि की जांच कर मसाले, खाद्य तेल, घी और बेसन का नमूना एकत्रित किया़ पदाधिकारी ने बताया कि होली और ईद त्योहार के दौरान दूध व दूध से बने उत्पाद जैसे घी, मिठाई, खोआ, दही आदि की मांग बढ़ती है, जिसमें मिलावट की संभावना बढ़ती है़ खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा़ निरीक्षण के दौरान बिना एफएसएसएआइ लाइसेंस/पंजीकरण के खाद्य कारोबार करने वाले खाद्य प्रतिष्ठान को एक सप्ताह के अंदर एफएसएसएआइ लाइसेंस/पंजीकरण लेने का निर्देश दिया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola