झुमरीतिलैया में विराट सत्संग का आयोजन 16 फरवरी को

Updated at : 14 Feb 2020 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
झुमरीतिलैया में विराट सत्संग का आयोजन 16 फरवरी को

झुमरीतिलैया : युग पुरुषोत्तम परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 132वें जन्मोत्सव पर ब्लॉक मैदान झुमरीतिलैया में 16 फरवरी को विराट सत्संग का आयोजन होगा. इस दौरान ब्लॉक मैदान से शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो पूरे नगर का भ्रमण कर वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी. सत्संग में भक्ति मूलक संगीत व एवं साधारण धर्म […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : युग पुरुषोत्तम परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 132वें जन्मोत्सव पर ब्लॉक मैदान झुमरीतिलैया में 16 फरवरी को विराट सत्संग का आयोजन होगा. इस दौरान ब्लॉक मैदान से शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो पूरे नगर का भ्रमण कर वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी. सत्संग में भक्ति मूलक संगीत व एवं साधारण धर्म सेवा के माध्यम से आज के परिवेश पर चर्चा की जायेगी.

कार्यक्रम के दौरान प्रात: 4.30 बजे वेद मांगलिकी, पांच बजे प्रभात फेरी व उषा कीर्तन, 6.19 बजे सामवेद प्रार्थना व नामजप तथा वाणी पाठ, 8.30 बजे शोभायात्रा, 11 बजे दिन धर्म सभा, दोपहर एक बजे भंडारा में प्रसाद वितरण, भजन कीर्तन व भक्ति मूलक संगीत होगा. दोपहर तीन बजे मातृ सम्मेलन, संध्या 5.41 बजे सामवेद प्रार्थन नामजप व वाणी पाठ होगा. जबकि संध्या 6.30 बजे प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola