ट्रेलर ने युवक को कुचला, मौत

मोटरसाइकिल पर सवार नाबालिग घायल घायल चंदन कुमार िरम्स रांची रेफर कोडरमा बाजार : जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. थाना क्षेत्र के बाइपास रोड के समीप सोमवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो […]
मोटरसाइकिल पर सवार नाबालिग घायल
घायल चंदन कुमार िरम्स रांची रेफर
कोडरमा बाजार : जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. थाना क्षेत्र के बाइपास रोड के समीप सोमवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया.
मृतक की पहचान 25 वर्षीय श्रवण सपेरा (नादिरगंज, बिहार) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान दूधीमाटी कोडरमा निवासी 17 वर्षीय चंदन कुमार (पिता महेश यादव)के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक बाइक (जेएच-12एच-7173) पर सवार होकर एक युवक व एक किशोर दूधीमाटी से जयनगर रोड मोड़ की ओर आ रहे थे.
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो जाने के कारण दोनों नीचे गिर गये. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर (एनएल-01एडी-2525) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. गंभीरावस्था में ग्रामीणों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां जांच के बाद चिकित्सक ने श्रवण सपेरा को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल चंदन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




