नवादा बस्ती में हुआ ऑफ-साइट मॉक ड्रिल

Updated at : 14 Mar 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा बस्ती में हुआ ऑफ-साइट मॉक ड्रिल

इंडियन ऑयल ने प्रशासन, अग्निशमन दल व सदर अस्पताल के साथ समन्वय बना किया अभ्यास

विज्ञापन

: इंडियन ऑयल ने प्रशासन, अग्निशमन दल व सदर अस्पताल के साथ समन्वय बना किया अभ्यास झुमरीतिलैया. शहर के नवादा बस्ती में इंडियन ऑयल डीआरएस कोडरमा के पास इआरडीएमपी लेवल-III ऑफ-साइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निबटने के लिए विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था. मॉक ड्रिल कोडरमा जिला प्रशासन तथा पारस्परिक सहायता साझेदार मेसर्स गेल (इंडिया) लिमिटेड, जिला आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला अग्निशमन दल और कोडरमा सदर अस्पताल के समन्वय से आयोजित हुआ. ड्रिल का संचालन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया, ताकि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को किस प्रकार प्रभावी ढंग से संचालित किया जाये, इसका भी प्रदर्शन किया गया. मौके पर जिला प्रशासन की ओर से कोडरमा के अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद, इंडियन ऑयल के वरिष्ठ प्रबंधक (सीजीडी) रवि चौधरी, प्रबंधक (सीजीडी) रौशन रवि, प्रबंधक (सीजीडी) अमर कुमार, प्रबंधक (सीजीडी) अनुपम सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी रामचंदर महतो तथा कोडरमा सदर अस्पताल के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola