नगर पंचायत डोमचांच के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने आदर्श पंकज

नव निर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
नव निर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ डोमचांच. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को डोमचांच नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा को उपायुक्त ऋतुराज ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसके अलावा वार्ड नंबर पांच और 11 को छोड़कर सभी पार्षदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. हालांकि, एकल नामांकन होने की वजह से वार्ड नंबर चार के पार्षद आदर्श कुमार पंकज उर्फ अजय साव को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया. उपाध्यक्ष का चयन होने के बाद उन्हें भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि डोमचांच प्रखंड मुख्यालय परिसर से पैदल चलकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां कर्मचारियों व अन्य ने स्वागत किया. इससे पहले अध्यक्ष पद की शपथ दिलाते हुए डीसी ने उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति अवगत कराया. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों को शुभकामनाएं दी. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, बीडीओ भोला पांडेय, सीओ रवींद्र पांडेय व अन्य मौजूद थे. इन पार्षदों ने ली शपथ नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच और 11 को छोड़कर सभी वार्ड पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. वार्ड पार्षदों में वार्ड 1 से रंजीत कुमार साव, वार्ड 2 से सुनीता देवी, वार्ड 3 से गुड़िया देवी, वार्ड 4 से आदर्श कुमार पंकज, वार्ड 6 से शिवकांत सिंह, वार्ड 7 से मंजू देवी, वार्ड 8 से अनंत कुमार, वार्ड 9 से नेहा देवी, वार्ड 10 से मुकेश कुमार, वार्ड 12 से बंटी कुमार, वार्ड 13 से नीलकंठ मेहता, वार्ड 14 से पुष्पा देवी ने शपथ ली. कम समय में डोमचांच में दिखेगा काम : उमेश शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि डोमचांच नगर पंचायत चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होल्डिंग टैक्स का रहा है. इसे कम करने का प्रयास करते हुए नगर के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे. होल्डिंग टैक्स के मुद्दे को पहले उपायुक्त के पास रखा जायेगा. जरूरत पड़ी, तो मुख्यमंत्री से भी मिला जायेगा. जनता के विश्वास और समर्थन से मिली यह जीत डोमचांच के विकास को समर्पित रहेगा. भरोसा दिलाता हूं कि वे सबके साथ मिलकर नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे. बहुत ही कम समय में काम दिखने लगेगा. नगर के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे : आदर्श निर्विरोध नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनने के बाद आदर्श कुमार पंकज उर्फ अजय साव ने कहा कि नगर के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि वे शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देंगे. उनका उद्देश्य है कि नगर के सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिले और नगर का समग्र विकास हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




