छात्रों के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा बाजार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों के साथ बीते मंगलवार शाम को हुई मारपीट मामले में कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया. कांड संख्या 16/20 में राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र रोहित कुमार (पिता- सुनील कुमार) ने कहा कि हमलोग 21 जनवरी को […]
कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा बाजार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों के साथ बीते मंगलवार शाम को हुई मारपीट मामले में कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया. कांड संख्या 16/20 में राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र रोहित कुमार (पिता- सुनील कुमार) ने कहा कि हमलोग 21 जनवरी को थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर आरआइटी काॅलेज से वापस राजकीय पॉलिटेक्निक लौट रहे थे.
इस दौरान कोडरमा बाजार में टेंपो से काॅलेज वापस जा रही छात्राओं को रोक कर कुछ लड़के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे. जब मैंने और मेरे साथियों ने इसका विरोध किया, तो छेड़छाड़ कर रहे सुधीर यादव, अजय यादव, सुनील यादव तीनों बड़कीबागी, विक्की यादव कोडरमा बाजार, संतोष यादव बदडीहा, बीरू यादव, छोटी यादव दोनों छोटकीबागी, मुकेश कुमार लक्खीबागी और 15-20 अज्ञात लोगों ने हमलोगों पर लाठी डंडे व रड से वार कर दिया. इस हमले में मैं (राहुल कुमार) के अलावा प्रभात कुमार, अमरेंद्र कुमार, अमर प्रसाद साहू, उत्तम कुमार समेत अन्य छात्र घायल हो गये. इधर, पुलिस ने दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए सुधीर कुमार (पिता- स्व ब्रह्मदेव यादव) व मुकेश कुमार (पिता- स्व गनौरी यादव) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










