वार्षिकोत्सव को लेकर बैठक

Published at :03 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव को लेकर बैठक

कोडरमा. श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के मौके पर ऊं संकीर्तन मंडल का 21 वां वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा. इसको लेकर धीरेंद्र नाथ मिश्र की अध्यक्षता में आम बैठक हुई. संचालन विजय पांडेय ने किया. इस दौरान मंडल का पुनर्गठन किया गया. इसके संरक्षक धीरेंद्र नाथ मिश्र, विनोद पिलानिया व ज्योतिष चंद्र पांडेय बनाये गये. वहीं बैजनाथ […]

विज्ञापन

कोडरमा. श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के मौके पर ऊं संकीर्तन मंडल का 21 वां वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा. इसको लेकर धीरेंद्र नाथ मिश्र की अध्यक्षता में आम बैठक हुई. संचालन विजय पांडेय ने किया. इस दौरान मंडल का पुनर्गठन किया गया. इसके संरक्षक धीरेंद्र नाथ मिश्र, विनोद पिलानिया व ज्योतिष चंद्र पांडेय बनाये गये. वहीं बैजनाथ प्रसाद वर्णवाल को अध्यक्ष, राजेश मिश्रा गुड्डू जी को उपाध्यक्ष, गोपाल को सचिव, सुधांशु को कोषाध्यक्ष व विजय पांडेय को संचालक चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष भदानी, अमिताभ चौधरी, संजय गुप्ता, सुनील दास, राम स्वारथ रजक व सुशील कुमार चुने गये. उत्सव प्रमुख अमिताभ चौधरी को बनाया गया. इनमें धीरेंद्र नाथ मिश्र, आशुतोष भदानी, ज्योतिष चंद्र पांडेय,संजय गुप्ता, डॉ बीएनपी वर्णवाल, राजेंद्र प्रसाद , विपुल पिलानिया, विमल मोदी व प्रभात कुमार राय भी शामिल हैं. इस मौके पर वार्ड पर्षद नीरज कर्ण, सुदर्शन सिंह, रामवतार राम, पंकज कुमार आदि मौजूद थे. उत्सव कमेटी की बैठक पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर परिसर में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola