मजदूरों का भुगतान समय पर करें : डीसी

उपायुक्त ने मनरेगा योजना की समीक्षा कीकोडरमा बाजार. उपायुक्त के रवि कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपस्थित डाकपालों को डीसी ने निर्देश दिया कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान समय पर करें. काम में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें. लापरवाही बरतने पर इसकी शिकायत मनरेगा आयुक्त से की […]
उपायुक्त ने मनरेगा योजना की समीक्षा कीकोडरमा बाजार. उपायुक्त के रवि कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपस्थित डाकपालों को डीसी ने निर्देश दिया कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान समय पर करें. काम में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें. लापरवाही बरतने पर इसकी शिकायत मनरेगा आयुक्त से की जायेगी. वहीं सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया कि वे मनरेगा में बीसी मॉडल को लागू करने में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें. योजनाओं को निर्धारित अवधि के अंदर पूर्ण कराने व खर्च में तेजी लाने का निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों को बीसी मॉडल पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने को कहा गया. डीसी ने कहा कि मनरेगा के शत प्रतिशत मजदूरों का बीसी मॉडल (बैंकिंग कॉरस्पोडेंट) हो जाने से मजदूरों का भुगतान समय पर हो जाने से उन्हें मजदूरी के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. निर्मल भारत अभियान और मनरेगा से जिले में निर्माणाधीन शौचालयों की भी समीक्षा की गयी. शौचालय निर्माण का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया. कई जगहों पर निर्माण कार्य लक्ष्य से काफी पीछे है. डीसी ने विभागीय पदाधिकारियों को हर हाल में लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, डीआरडीए डायरेक्टर विनय कुमार सिंकू, पीओ मनोज कुमार, एपीओ मेधा कुमारी, मनरेगा तकनीकी सहायक राजदेव प्रसाद के अलावा सभी प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




