बच्चों को पुनर्वासित करने की नहीं हुई पहल

Published at :02 Aug 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को पुनर्वासित करने की नहीं हुई पहल

पिछले दिनों बंगलुरू से मुक्त कराये गये डोमचांच के नौ बच्चों को नहीं मिल रही सुविधा कोडरमा. पिछले दिनों बंगलुरू से मुक्त कराये गये डोमचांच के नौ बच्चों को पुनर्वासित किये जाने के मामले में जिला प्रशासन का रवैया उदासीन है. स्वयंसेवी संस्था समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू ने पिछले दिनों डोमचांच जाकर इन बच्चों […]

विज्ञापन

पिछले दिनों बंगलुरू से मुक्त कराये गये डोमचांच के नौ बच्चों को नहीं मिल रही सुविधा कोडरमा. पिछले दिनों बंगलुरू से मुक्त कराये गये डोमचांच के नौ बच्चों को पुनर्वासित किये जाने के मामले में जिला प्रशासन का रवैया उदासीन है. स्वयंसेवी संस्था समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू ने पिछले दिनों डोमचांच जाकर इन बच्चों के रहन-सहन व मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. श्री साहू ने बताया कि पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होने के कारण ये बच्चे दोबारा काम के लिए बाहर ले जाये जा सकते हैं. पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन को जवाबदेह बनाने के लिए 12 मई 2014 को सूचना अधिकार का प्रयोग किया गया. इसके बाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उच्च अधिकारियों से मंतव्य लिया और डीसी ने डीएसइ को उक्त बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने का आदेश दिया. बच्चों के माता-पिता को भी सरकारी लाभ देने की बात कही, लेकिन पिछले दिनों जब मैं डोमचांच गया, तो पाया कि हालात अच्छे नहीं हैं. दिनेश कुमार तुरी (पिता सोमर तुरी) का नामांकन बंगाखलार डोमचांच में 5वीं कक्षा में है. पिछले नौ माह से दिनेश बंगलुरू में कार्य कर रहा था, प्रशासन की मदद से उसे सात मई को वापस लाया गया, पर उपस्थिति पंजी में दिनेश एक भी दिन विद्यालय में गैर हाजिर नहीं है. ऐसा ही मामला अन्य बच्चों के साथ है. किसी का विद्यालय में नाम है, तो उनकी सुविधा किसी और को मिल रही है. कहीं बच्चे विद्यालय नहीं जा रहे हैं. उन्होंने बच्चों के पुनर्वास के लिए ठीक व्यवस्था करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola