ePaper

आज भी तीन ट्रेनें नहीं आयेगी कोडरमा

Updated at : 06 Oct 2019 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
आज भी तीन ट्रेनें नहीं आयेगी कोडरमा

झुमरीतिलैया : पटना में भारी बारिश के बाद पानी जमा होने का असर रेल यातायात पर पड़ रहा है. पिछले तीन दिनों से कोडरमा रेलवे स्टेशन के रास्ते चलने वाली कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है. शनिवार को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस व हटिया पटना एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : पटना में भारी बारिश के बाद पानी जमा होने का असर रेल यातायात पर पड़ रहा है. पिछले तीन दिनों से कोडरमा रेलवे स्टेशन के रास्ते चलने वाली कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है. शनिवार को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस व हटिया पटना एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया.

वहीं रविवार को भी कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेंगी. जानकारी के अनुसार छह अक्तूबर को गाड़ी संख्या 12365 पटना- रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन पटना-मोकामा-किउल-गया के रास्ते किया जायेगा. इसके अलावा गाड़ी संख्या 12366 रांची- पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का पिरचालन गया-किउल-मोकामा-पटना के रास्ते, गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-कियूल- झाझा-प्रधानखूंटा-राजाबेरा, 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस का परिचालन राजाबेरा- प्रधानखूंटा-झाझा-किउल-बरौनी के रास्ते होगा. वहीं 13330 पटना- धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन पटना-किउल-झाझा-प्रधानखूंटा के रास्ते ही किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola