ePaper

जिले में अब तक 64 प्रतिशत धनरोपनी

Updated at : 27 Aug 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में अब तक 64 प्रतिशत धनरोपनी

कोडरमा : जिले में इन दिनों बारिश अच्छी हो रही है. ऐसे में धनरोपनी में कुछ तेजी आयी है. कृषि विभाग के अनुसार पूरे जिले में अभी तक 64 प्रतिशत धनरोपनी हो चुकी है. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश तिर्की ने बताया कि कोडरमा जिला का माह अगस्त का सामान्य वर्षापात 305.2 मिलीमीटर है, जिसके विरुद्ध […]

विज्ञापन

कोडरमा : जिले में इन दिनों बारिश अच्छी हो रही है. ऐसे में धनरोपनी में कुछ तेजी आयी है. कृषि विभाग के अनुसार पूरे जिले में अभी तक 64 प्रतिशत धनरोपनी हो चुकी है. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश तिर्की ने बताया कि कोडरमा जिला का माह अगस्त का सामान्य वर्षापात 305.2 मिलीमीटर है, जिसके विरुद्ध अभी तक 171.2 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज की गयी है.

उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में लगातार वर्षा हो रही है, जिसका पूरा लाभ किसानों को मिलेगा. उन्होंने बताया कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना भी लागू की गयी है, इसका लाभ लेने के लिए किसान अपने नजदीकी सीएसी केंद्र में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस योजना के तहत 60 वर्ष आयु पूरी होने पर 3000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola