भाजपा ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2019 5:22 AM
धारा 370 व 35 ए हटाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, लोगों के बीच बांटी मिठाई झुमरीतिलैया :झंडा चौक पर लोकसभा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने और केंद्र शासित प्रदेश बिल पास हो जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ कर जश्न मनाते हुए लोगों के बीच मिठाई बांटी. […]
धारा 370 व 35 ए हटाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, लोगों के बीच बांटी मिठाई
झुमरीतिलैया :झंडा चौक पर लोकसभा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने और केंद्र शासित प्रदेश बिल पास हो जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ कर जश्न मनाते हुए लोगों के बीच मिठाई बांटी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज सचमुच देश एक हो गया. जहां पहले जम्मू कश्मीर में दो संविधान, दो निशान, दो विधान हुआ करते थे, जो अब खत्म हो गया.
अब देश में एक ही तिरंगा लहरायेगा. जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की यह सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने ही कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने की मांग की थी. मौके पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेश पंडित, सुनीति सेठ, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मंत्री शशिभूषण प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनूप जोशी, राजकिशोर प्रसाद, विजय राम, दिनेश्वर प्रसाद, नगर अध्यक्ष देव नारायण मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, सुधीर सिंह, किशोर पंडित, पिंटू मजूमदार,अनिल सिंह, नरेंद्र पाल, निरंजन कसेरा, मुकेश शर्मा, सुजीत सिन्हा, वार्ड पार्षद नीरज कर्ण, संजय यादव, विशाल भदानी, रतन चौधरी, रामबालक चौधरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, सविता देवी, बेबी देवी, बसपा प्रदेश सचिव इंद्रदेव राम, रोहित जायसवाल, प्रीतम वर्मा, अनिरुद्ध चक्रम, मदन मोहन गुप्ता, दामोदर सिंह, अनिल सिंह, मनोहर सिंह, किशोर मोदी, राजू यादव, कुंदन पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










