अधिक मूल्य पर बेची जाती है शराब

Published at :22 Jul 2014 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
अधिक मूल्य पर बेची जाती है शराब

उत्पाद विभाग ने एमआरपी रेट पर शराब बेचने का लगाया था नोटिस, लेकिन कोडरमा : जिले में शराब के धंधे पर उत्पाद विभाग का कानून चलना चाहिए, पर लगता है कि यहां किसी और का ‘राज’ है. उत्पाद विभाग डाल-डाल तो सिंडिकेट के लोग पात-पात चल रहे हैं. बात अवैध शराब के धंधे की हो […]

विज्ञापन

उत्पाद विभाग ने एमआरपी रेट पर शराब बेचने का लगाया था नोटिस, लेकिन

कोडरमा : जिले में शराब के धंधे पर उत्पाद विभाग का कानून चलना चाहिए, पर लगता है कि यहां किसी और का ‘राज’ है. उत्पाद विभाग डाल-डाल तो सिंडिकेट के लोग पात-पात चल रहे हैं. बात अवैध शराब के धंधे की हो या फिर मनमरजी कर अधिक दाम पर शराब और बियर बेचने की. उत्पाद विभाग की ओर से जिले के अधिकतर दुकानों के बाहर एमआरपी रेट पर शराब बेचने की नोटिस लगाया गया था.

इसमें आदेशानुसार उत्पाद विभाग भी लिखा है, पर सिंडिकेट और दुकानदारों ने अगले ही दिन नोटिस पर कालिख पोत दी. हालांकि, इस पर कालिख किसने पोती इससे हर दुकानदार बोलने से बच रहे हैं. शहर के अधिकतर शराब दुकानों के बाहर सोमवार को यही हाल दिखा.

उत्पाद विभाग को जिले में एमआरपी से अधिक दाम पर शराब और बियर बेचे जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी. ज्यादा कीमत लेने के कारण कई बार ग्राहक और दुकानदारों के बीच झड़प भी हुई थी. ऐसे में विभाग ने इस पर शिकंजा कसने के लिए नोटिस लगाने का फंडा अपनाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola