कोडरमा घाटी में भी वाहनों से लूट

कोडरमा बाजार : लुटेरों ने मंगलवार की रात कोडरमा घाटी में पेड़ गिरा कर रांची-पटना रोड को बाधित कर दिया. 15 से 20 की संख्या में हथियार से लैस लुटेरों ने सात-आठ वाहनों से लाखों की लूट की. लुटेरों ने ट्रक नंबर जेएच-12सी-6124 के चालक कृष्णा यादव (पिता नारायण यादव निवासी नवादा बस्ती) से सात […]
कोडरमा बाजार : लुटेरों ने मंगलवार की रात कोडरमा घाटी में पेड़ गिरा कर रांची-पटना रोड को बाधित कर दिया. 15 से 20 की संख्या में हथियार से लैस लुटेरों ने सात-आठ वाहनों से लाखों की लूट की.
लुटेरों ने ट्रक नंबर जेएच-12सी-6124 के चालक कृष्णा यादव (पिता नारायण यादव निवासी नवादा बस्ती) से सात हजार, ट्रेलर नंबर-एचआर-55-पी-4790 के चालक नवीन कुमार सिंह निवासी मुजफ्फरपुर से 17 हजार रुपये व आइडियल ट्रेलर के चालक से 15 हजार, हुंडई कंपनी की ओर से सड़क देखने आये व्यक्ति से पांच हजार तथा अन्य से लूटपाट की. लूटपाट के शिकार ट्रेलर चालक ने कोडरमा थाना में बताया कि वह हुंडई की कार लेकर बंगलुरु से पटना जा रहा था.
कोडरमा घाटी में रात्रि 12.15 बजे लुटेरों ने हथियार के बल पर उससे पैसे मांगे. लुटेरों ने कोणार्क नामक यात्रा ी बस को भी अपना निशाना बनाया. इस बस में हो रही लूटपाट के दौरान ही पुलिस का गश्ती दल वहां पहुंचा. ऐसे में लुटेरे जंगल की ओर फरार हो गये. लुटेरों ने बादल नामक बस को भी पत्थर मार कर रोकने की कोशिश की, पर चालक बस लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया, तो बदमाश एक बैग व कुछ सामान छोड़ कर भाग निकले. एएसपी नौशाद आलम ने बताया कि जमशेदपुर निवासी सुशील पाठक का बैग व उसमें रखे छह हजार रुपये, टॉर्च आदि बरामद हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




